सुशांत के अंगदान से मिली चार लोगों को नई ज़िंदगी

सुशांत के अंगदान से मिली चार लोगों को नई ज़िंदगी

रांची के सिंह परिवार के साहसिक फैसले ने चार लोगों को दी नई ज़िंदगी। दरसल रांची निवासी 30 साल के सुशांत कुमार सिंह की मौत ब्रेन  हेमरेज से हुई थी,लेकिन  जाने के बाद भी सुशांत ने चार लोगों को नई  जिंदगी दे दी।सिंह परिवार ने बेटे के सभी अंगों को दान कर दिया, जिससे चार लोगों को नई ज़िंदगी मिली।जिन चार लोगो को सुशांत के अंग मिले  उनमे 50 साल् के दो महिलाएं,एक किशोरी और एक 40साल् के वयक्ति शामिल हैँ। सुशांत के पिता ने बताया की सुशांत ने बिआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर लंदन मे फेसबुक मे कार्यरत था।लंदन में उसकी मौत  ब्रेन हेमरेज से हो गयी थी।परिवार ने साहसिक फैसला लेते हुई सुशांत के अंगों को दान कर दिया। तीन साल से वेटिंग मे रही किशोरी को सुशांत की मिली किडनी।        असली हीरो की टीम की और से सिंह परिवार को सत सत नमन।